बंद
    Back

    विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर, दिनाँक-21.02.2026

    अनूपपुर- जिला ब्यूरो चीफ रमेश तिवारी
    म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर श्रीमती माया विश्वलाल, विनोद कुमार वर्मा व्यवहार न्यायाधीश / सचिव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को तहसील विधिक सेवा समिति, सिविल न्यायालय राजेन्द्रग्राम द्वारा केन्द्रीय विद्यालय अमरकंटक (लालपुर) में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश पवन कुमार शंखवार एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 सुनील कुमार खरे, द्वारा केन्द्रीय विद्यालय अमरकंटक में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय स्टाप को जानकारी देते हुए मूल अधिकार-मूल कर्त्तव्य, लैंगिंक समानता, समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, प्रतिषेध कानून, गुड-टच बेड-टच, बाल विवाह प्रतिषेध कानून, बाल यौन शोषण, छेड़-छाड़, भरण-पोषण साइबर क्राईम से संबंधित कानून, दहेज प्रतिषेध कानून, लोक अदालत, मध्यस्थता, विधिक सलाह एवं सहायता योजनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य रतन कुमार सहित विद्यालय स्टॉप एवं पीएलव्ही राजकुमार खाण्डे, अषोक कुमार उइके सहा० ग्रेड-3, ओमप्रकाष मेहरा, देवेन्द्र पटेल सहित लगभग 150 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

    एल्बम में तस्वीरें उपलब्ध हैं:0